back to top
गुरूवार, नवम्बर 27, 2025
होमआसपास-प्रदेशसमाज के सर्वांगीण विकास के लिए सरोज पांडे को जिताएं और फिर...

समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सरोज पांडे को जिताएं और फिर से मोदी की सरकार बनाएं: अरुण साव

O भाजपा का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न
O सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा प्रवेश

कोरबा (पब्लिक फोरम)। भारतीय जनता पार्टी का मरवाही विधानसभा का  विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन मरवाही में सम्पन्न हुई। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुये  छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार लगातार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा सहित सभी वर्गों के विकास के लिये काम कर रही है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगो को विकास की मुख्यधारा में जोड़ा गया है।
छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार ने 100 दिनों में अपने लगभग सभी बड़े वादे पूरे कर दिये हैं। कोरबा के लोगों को अच्छा अवसर मिला है कि भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय लोकसभा प्रत्याशी हैं, जो क्षेत्र के विकास के लिये सतत रूप से कार्य करेंगी, उन्हें भारी  मतों से विजयी बनाएं। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोरबा लोकसभा की प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय ने कहा की यह चुनाव मेरा नही बल्कि आप सभी कार्यकर्ताओं का चुनाव है। मैं मरवाही क्षेत्र को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने, 100 बिस्तरों का अस्पताल खोलने जैसा महत्वपूर्ण कार्य पूरा कराउंगी। इसके पूर्व जो कांग्रेस की सांसद थी वह कभी भी क्षेत्र का दौरा नही करती थी ना किसी के सुख में आई ना ही कभी किसी के दुख में। नरेंद्र मोदी की गारन्टी, गारन्टी की गारन्टी है।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा प्रभारी धरमलाल कौशिक ने कहा कि कार्यकर्ता घर घर जाये और केंद्र की मोदी सरकार और छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार की जनहितकारी योजनाओं को बताकर क्षेत्र में कमल खिलाये। उन्होंने कहा कि अबकी बार 400 पार के नारे में एक कमल फूल कोरबा लोकसभा को भारी मतों से जिताकर देना है। कार्यकर्ता सम्मेलन को जिले के प्रभारी मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े, सरगुजा के पूर्व सांसद कमलभान सिंह, विधायक प्रणव मरपच्ची, कोरबा लोकसभा के सहसंयोजक मनोज शर्मा ने भी  संबोधित किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला भाजपा अध्यक्ष कन्हैया सिंह राठौर ने स्वागत भाषण दिया। संचालन मंडल अध्यक्ष किशनसिंह ठाकुर ने आभार प्रदर्शन महामंत्री राकेश चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व मंडी अध्यक्ष नेता ज्ञानेंद्र उपाध्याय, जनपद उपाध्यक्ष जीवनसिंग राठौर, अजय शुक्ला सहित सैकड़ों कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा में प्रवेश किया।
इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामदयाल उइके, लालजी यादव, डॉ शिवप्रताप रॉय, नीरज जैन, कुबेर सर्राती, राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, बालकृष्ण अग्रवाल, द्वारिका सोनी, राकेश दीक्षित, दयाचंद पोर्ते, तापस शर्मा, शंकर चक्रधारी, छोटेलाल सोनी, लुशन राठौर, समीरा पैकरा, गोपाल अग्रवाल, अंकुर गुप्ता, संदीप जायसवाल, श्रीकांत चतुर्वेदी, मनीष श्रीवास, विभा नहरेल, योगेंद्र  नहरेल, आयुष मिश्रा, अजय तिवारी, कमलेश यादव, शिव शर्मा, पारसमणि तंवर, राजकुमार पुरी, गोविंद गुप्ता, सन्तोष तिवारी, आशीष पांडेय, विनय सूर्यवानी, सुनील शुक्ला, सचिन जैन, सिद्धार्थ दुबे, दीपक शर्मा, केशव पांडेय, महाजन पोर्ते, सत्यम दीक्षितगयाप्रसाद तिवारी, श्याममिलन राठौर, सरिता राठौर सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments