रायगढ़। थाना प्रभारी थाना-जूटमिल रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात मृतक पुरूष उम्र करीब 35 से 40 वर्ष की मृत्यु 22 मार्च 2024 के दरम्यानी रात ग्राम-नेतनागर उडि़सा नेशनल हाईवे रोड में किसी अज्ञात भारी वाहन चालक के द्वारा मृतक को एक्सीडेन्ट कर कुचल देने से मृतक का शव क्षत-विक्षत हालत में होने की सूचना पर मौके पर जाकर फोटोग्राफी किया गया है। अज्ञात मृतक की पहचान नहीं हो पायी है। उक्त मृतक कार्बन कलर का टी-शर्ट पहना था। मृतक व्यक्ति की पहचान संबंधी किसी को कोई जानकारी हो तो वे जूटमिल थाना, रायगढ़ में दे सकते है।
सड़क दुर्घटना में हुई अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु, मृतक व्यक्ति की पहचान संबंधी जानकारी दे सकते है जूटमिल थाने में
RELATED ARTICLES





Recent Comments