back to top
रविवार, फ़रवरी 23, 2025
होमआसपास-प्रदेशस्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् और विकास पुरुष: बिसाहूदास महंत की जन्म शताब्दी पर...

स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् और विकास पुरुष: बिसाहूदास महंत की जन्म शताब्दी पर आज विविध आयोजनों का शंखनाद

जन्म शताब्दी समारोह में डॉ चरणदास महंत, श्रीमती ज्योत्सना महंत सहित गणमान्यजन होंगे शामिल

कोरबा (पब्लिक फोरम)। आज 1 अप्रैल 2024 को बांगो बांध के स्वप्नदृष्टा, स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद्, स्व. बिसाहूदास महंत की जन्म शताब्दी पर छत्तीसगढ़ साहित्य एवं संस्कृति संस्थान और बिसाहूदास महंत स्मृति सेवा संस्थान द्वारा भव्य आयोजनों का शंखनाद होगा।

दोपहर 1:30 बजे घंटाघर मार्ग स्थित बिसाहूदास महंत स्मृति उद्यान में उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। इसके पश्चात दोपहर 2:30 बजे से राजीव गांधी ऑडिटोरियम, इंदिरा स्टेडियम परिसर में जन्म शताब्दी कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें गणमान्यजन शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम में स्व. बिसाहूदास महंत के सुपुत्र, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री, विधायक, प्रबुद्धजन, साहित्यकार और विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे। बिसाहूदास महंत स्मृति सेवा संस्थान ने नगर के गणमान्य और प्रबुद्धजनों से शताब्दी समारोह के आयोजित कार्यक्रमों में गरिमामय उपस्थिति प्रदान करने का आग्रह किया है।
स्व.बिसाहूदास महंत: एक प्रेरणादायी जीवन
स्व.बिसाहूदास महंत ने जनसेवा के लिए राजनीति में प्रवेश किया। उन्होंने पृथक छत्तीसगढ़ राज्य गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अविभाजित मध्यप्रदेश में बांगो बांध के निर्माण की रूपरेखा तैयार की। आज यह बांगो बांध न सिर्फ कोरबा जिला, बल्कि जांजगीर-चांपा और अन्य जिलों के विकास में, किसानों की प्रगति में सहायक है।
हसदेव नदी पर बांगो बांध के निर्माण के बाद कोरबा जिले में औद्योगिक उन्नति के रास्ते खुले, जल और ताप आधारित विद्युत संयंत्र स्थापित हुए। स्व.बिसाहूदास महंत ने राजनेता होने के नाते विभिन्न मंत्री पदों और मध्यप्रदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर रहते हुए विकास का जो खाका तैयार किया, उस पर मध्यप्रदेश और बाद में छत्तीसगढ़ राज्य विकास की ओर अग्रसर हो रहा है।
उनकी विकास गाथा को पुत्र डॉ. चरणदास महंत और पुत्रवधु श्रीमती ज्योत्सना महंत निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments