back to top
गुरूवार, नवम्बर 27, 2025
होमआसपास-प्रदेशकोरबा: भाजपा के होली मिलन समारोह में फूलों की होली का रंगारंग...

कोरबा: भाजपा के होली मिलन समारोह में फूलों की होली का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

कोरबा। कोरबा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने फूलों की पंखुड़ियों से होली मनाई। यह कार्यक्रम आशीर्वाद पॉइंट में आयोजित किया गया था। इस मौके पर भाजपा की कोरबा लोकसभा प्रत्याशी डॉ. सरोज पांडे और छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य रूप से उपस्थित थे।

कोरबा जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों – कोरबा, रामपुर, कटघोरा और पाली-तानाखार से भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इस होली मिलन समारोह में शामिल हुए। सभी कार्यकर्ता उत्साहित नजर आ रहे थे क्योंकि होली का यह अनोखा आयोजन रंग और गुलाल के बजाय फूलों की पंखुड़ियों से खेला गया। 

डीजे पर बज रहे होली गीतों पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. सरोज पांडे और मंत्री लखन लाल देवांगन के साथ कार्यकर्ता जमकर थिरके और ठुमके लगाए। कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक अपने प्रत्याशी के साथ फोटो भी खिंचवा रहे थे। इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर, विधायक रामदयाल उईके, भाजपा के जिला और मंडल स्तरीय पदाधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रमुख, पत्रकार बंधु और अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments