back to top
रविवार, फ़रवरी 23, 2025
होमआसपास-प्रदेशछत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव 2024: गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने किए 10 उम्मीदवारों की...

छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव 2024: गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने किए 10 उम्मीदवारों की घोषणा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (GGP) ने 11 सीटों में से 10 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी के नेतृत्व ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी। 
जीजीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधायक श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम ने बताया कि पार्टी ने सरगुजा (अनुसूचित जनजाति) सीट से डॉ. एलएस उदय, रायगढ़ (अनुसूचित जनजाति) से मदन गोंड, जांजगीर-चांपा (अनुसूचित जाति आरक्षित) से मनहरण लाल भारद्वाज, कोरबा से श्याम सिंह मरकाम, बिलासपुर से नंदकिशोर राज, राजनांदगांव से नरेश कुमार मोटघरे, दुर्ग से मनहरण सिंह ठाकुर, रायपुर से लालबहादुर यादव, महासमुंद से मोहम्मद फरीद कुरेशी और बस्तर (अनुसूचित जनजाति) से टीकम नागवंशी को प्रत्याशी बनाया है।
श्री मरकाम ने बताया कि कांकेर लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रत्याशी की घोषणा जल्द ही की जाएगी। 

विगत वर्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली जीजीपी ने पाली तानाखार सीट पर विजय हासिल की थी। यह राज्य के गठन के बाद पार्टी की पहली कामयाबी थी। विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी किसी भी सीट पर विजयी नहीं हो पाई थी। दोनों दलों ने लोकसभा चुनाव के लिए अब तक गठबंधन की घोषणा नहीं की है।
राज्य में बसपा ने अब तक जांजगीर-चांपा और बस्तर लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों का नामांकन किया है। 

नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर में पहले चरण के मतदान के लिए 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इस सीट के लिए 20 मार्च से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments