back to top
सोमवार, जनवरी 26, 2026
होमआसपास-प्रदेशसमाज सेविका रश्मि सिंह को अंतिम विदाई, पंचतत्व में हुईं विलीन

समाज सेविका रश्मि सिंह को अंतिम विदाई, पंचतत्व में हुईं विलीन

डॉ. महंत व जयसिंह हुए शामिल

कोरबा। प्रदेश महिला कांग्रेस की महामंत्री और समाज सेविका, डॉ. जयपाल सिंह की पत्नी श्रीमती रश्मि सिंह का शनिवार को दुखद निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा राजेन्द्र प्रसाद नगर स्थित आवास से शुरू हुई और पोड़ीबहार के श्मशान घाट पर उन्हें अंतिम विदाई दी गई। इस अवसर पर उपस्थित परिजनों, मित्रों और नागरिकों ने उन्हें आंसुओं से भरी नम आंखों से विदा किया। सभी ने मृतात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया और ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही शोकग्रस्त डॉ. जयपाल सिंह और परिवार को ढाढस बंधाया।

स्व. रश्मि सिंह की अंतिम यात्रा में विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्यामसुंदर सोनी, हरीश परसाई, यूआर महिलांगे सहित भारी संख्या में शुभचिंतक शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments