back to top
रविवार, फ़रवरी 23, 2025
होमआसपास-प्रदेशमहिला कांग्रेस की हसदेव अरण्य बचाओ रैली: भाजपा सरकार पर लगाया आरोप

महिला कांग्रेस की हसदेव अरण्य बचाओ रैली: भाजपा सरकार पर लगाया आरोप

कोरबा। प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती फूलोदेवी नेताम के निर्देश पर आज 20 जनवरी 2024 को जिला महिला कांग्रेस कमेटी शहर और ग्रामीण के संयुक्त तत्वाधान में हसदेव अरण्य बचाओ रैली निकाली गई।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष श्रीमती कुसुम द्विवेदी ने कहा कि आदिवासी समाज के हित के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार को पेड़ों की कटाई पर रोक लगानी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में हसदेव अरण्य को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी एक बड़ा आंदोलन चला रही है। नए कोयला खदान के लिए हजारों पेड़ काटे जा रहे हैं।
ग्रामीण अध्यक्ष प्रभा तंवर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं आदिवासी समुदाय से हैं। उन्हें आदिवासी विचारधारा, संस्कृति, परंपरा और मान्याताओं का ज्ञान है। आदिवासी समुदाय जल, जंगल और जमीन के प्रति प्रेम, समर्पण और संवेदनशीलता से भरा है।
महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में इस स्थान पर पेड़ कटाई को रोका गया था, लेकिन प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद यहां पेड़ों की कटाई शुरू हो गई है। उन्होंने आगे कहा कि नए खदान खोलने और जंगलों का विनाश सिर्फ एक व्यक्ति के हित में किया जा रहा है, जो हसदेव से कोयला निकालकर लाभ कमाना चाहता है। इस जंगल में हजारों जीव-जंतु निवास करते हैं। इसका विनाश प्रकृति के साथ अन्याय होगा।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, मनीषा अग्रवाल, अनिता महंत, त्रिवेणी राठिया, सीमा उपाध्याय, छतबाई चौहान, सीमा महंत, पूजा महंत, संतोषी महंत, कांती यादव, धनेश्वरी देवी, दावेन बेक, शालू पनरिया, सुनीता केशरवानी, गायत्री विश्वास, गंगोत्री कश्यप, उमेश कश्यप, शकीबा बेगम, नीदा देवी, सोनम दास, राजेश्वरी कारोम, सरस्वती देवी, संतोषी देवी, हसीना बेगम, ललिता गबेल, गीता देवी, रामबाई, संगीता देवी, सरिता बाई, सुनील निर्मलकर, चित्रलेखा श्रीवास, अशोक कुमार श्रीवास सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments