back to top
शनिवार, जनवरी 24, 2026
होमआसपास-प्रदेशलोहड़ी पर्व पर जयसिंह अग्रवाल ने दी खुशियों और समृद्धि की शुभकामनाएं

लोहड़ी पर्व पर जयसिंह अग्रवाल ने दी खुशियों और समृद्धि की शुभकामनाएं

कोरबा (पब्लिक फोरम)। पूर्व केबिनेट मंत्री और कोरबा के वरिष्ठ नेता जयसिंह अग्रवाल ने लोहड़ी पर्व के अवसर पर क्षेत्रवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि लोहड़ी पर्व समाज को खुशियाँ देने और जीवन जीने का सही तरीका सिखाने का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। यह पर्व हमें सकारात्मक ऊर्जा पाने और नए उत्साह के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।

जयसिंह अग्रवाल ने आगे कहा कि लोहड़ी पर्व किसानों के लिए भी बहुत खास है, क्योंकि यह फसल का त्योहार है। उन्होंने किसानों को उनके उत्पादन और आय में वृद्धि की कामना की। उन्होंने क्षेत्रवासियों सहित पूरे प्रदेश के लोगों को लोहड़ी पर्व पर खुशियाँ, सौभाग्य, समृद्धि, सफलता और सुख-शांति की शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments