back to top
रविवार, जुलाई 27, 2025
होमआसपास-प्रदेशमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह का होगा सीधा प्रसारण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह का होगा सीधा प्रसारण

Oनगरीय निकायों व ग्राम पंचायतों में प्रसारण की होगी व्यवस्था
Oरायगढ़ शहर में दो स्थानों पर किया जाएगा समारोह का सीधा प्रसारण

रायगढ़ (पब्लिक फोरम)। प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 दिसंबर को रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित समारोह में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण किया जाएगा जिससे प्रदेश के दूसरे हिस्सों में भी लोग समारोह को देख सकें। प्रदेश के सभी नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम लाइव प्रसारित किया जाएगा। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं करने हेतु निर्देशित किया है।

रायगढ़ शहर में दो स्थानों में शपथ ग्रहण का होगा लाइव प्रसारण
आयुक्त नगर निगम सुनील चंद्रवंशी ने बताया कि रायगढ़ शहर में दो स्थानों नगर निगम ऑडिटोरियम और ग्रैंड मॉल के सामने शपथ ग्रहण समारोह के एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है, जहां से आम जन रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व मंत्री मंडल के शपथ ग्रहण समारोह को देख सकेंगे।

कोरबा में किशोरी बालिकाओं के लिए आयोजित हुआ विधिक जागरुकता शिविर

छात्राओं को ऑनलाइन सुरक्षा एवं साइबर जागरुकता का दिया गया प्रशिक्षण महिला सशक्तिकरण योजनाओं की दी जानकारी कोरबा (पब्लिक फोरम)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोरबा के अध्यक्ष...
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments