कोरबा (पब्लिक फोरम)। जिले में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। झगरहा मुख्य मार्ग पर आज पुनः एक राखड़ लोडेड तेज रफ़्तार ट्रेलर ने एक शिक्षिका को अपने चपेट में ले लिया। शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई उपरान्त विवेचना शुरू कर दी है। मृतिका रोशनी बंजारे (29 वर्ष) ग्राम बुंदेली स्थित प्राथमिक शाला में प्रधान पाठिका थी। तथा बालकोनगर सेक्टर 4 में बालको कर्मी पति भुनेश्वर टंडन के साथ रहती थीं। इस घटना से बालको सहित जिले में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। लगातार हो रहे सड़क दुर्घटनाओं के कारण लोगों में भारी आक्रोश है। भारी वाहनों के तेज रफ्तार से आवागमन के कारण बालको-रिसदी-झगरहा मार्ग पर कई जानलेवा दुर्घटनायें घट चुकी हैं।
RELATED ARTICLES







Recent Comments