कोरबा (पब्लिक फोरम)। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के द्वारा समर्थन प्राप्त बहुजन समाज पार्टी कोरबा विधानसभा के विधायक प्रत्याशी धनंजय सिंह चंद्रा के द्वारा विधान सभा के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार, सघन जनसंपर्क जारी है। जन संपर्क के दौरान कोरबा विधानसभा विधायक प्रत्याशी धनंजय सिंह चंद्रा के साथ फूल चंद सोनवानी (जिला अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी कोरबा) महेंद्र निराला, त्रिवेणी भास्कर, देवाश्री पंकज, भगवती कमेंडीज, एलपी खूंटे, प्रदीप भास्कर, डीआर महिलाँगे, कपिल चौहान, आशा सक्सेना, अन्नपूर्णा चंद्रा, गरिमा चौहान, विकाश महंत सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं।

जनसंपर्क करते हुए लोगो का अच्छा सहयोग मिल रहा है। जनता 75 सालों से जो पार्टी शासन सत्ता पर काबिज है और कोई काम नहीं कर रही है। मात्र विकास का झुनझुना दिखा रही है।

इस बात को रखते हुए जनता हमें एक मौका देना चाहती है। एक मौका बहुजन समाज पार्टी को भी इस जिले में मिलना चाहिए। सबको सरकार में आना चाहिए। जनता ने अपनी बातों को रखते हुए कही।

कोरबा विधानसभा के विधायक प्रत्याशी धनंजय सिंह चंद्रा को लोगों का साथ, समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। और वोट देकर एक मौका देने का भरोसा भी जनता से मिल रहा है।





Recent Comments