खरसिया (पब्लिक फोरम)। असत्य के ऊपर सत्य की विजय का प्रतीक दशहरा पर्व बड़े ही हर्सोल्लास के साथ मनाया गया।
उक्त अवशर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री उमेश पटेल ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि रावण को हम सब जलते देखना चाहते है, लेकिन हमें अपने अंदर के रावण को मारना है।

कार्यक्रम को वरिष्ठ संरक्षक गिरधर गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सब राम को मानने वाले क्योकि राम छत्तीसगढ़ के भांचा हैं। उसी परंपरा को हम सब भांचा के पांव छूकर आज भी मनाते चले आ रहे हैं।
कार्यक्रम को विजयादशमी महोत्सव के अध्यक्ष रामनारायण सोनी सन्टी संयोजक सुनील शर्मा,सीनगरपालिका की अध्यक्षा राधा सुनील शर्मा ने भी सम्बोधित किया।

विशाल मेले में ग्रामीण अंचल दूरदराज क्षेत्र से आये लोगो के मनोरंजन हेतु छत्तीसगढ़ी लोक सांस्कृतिक संध्या लोकचंदा की प्रसिद्ध लोक गायिका आरती सिंह के सुमधुर गीतों ने जनता को मंत्रमुग्ध कर दिया।
Recent Comments