back to top
रविवार, जनवरी 25, 2026
होमआसपास-प्रदेशनिर्वाचन आयोग कृपया ध्यान देवें: आदर्श चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ा...

निर्वाचन आयोग कृपया ध्यान देवें: आदर्श चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे भाजपा के नेता और पदाधिकारी

कोरबा (पब्लिक फोरम)। भाजपा के पदाधिकारी और पूर्व विधायक चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ाते दिखे। भाजपा पदाधिकारी जिले में आदर्श अचार संहिता के अनुपालन में रुचि नही दिखा रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग के नियमो में ऐसी नही होनी चाहिए कि किसी भी पदाधिकारी की कार के नबर प्लेट में पदनाम एवं पार्टी के चुनाव चिन्ह दिखाई पड़े। कोरबा टीपी नगर के होटल गणेश.इन में आयोजित प्रेस वार्ता में पहुँचे भाजपा के नेता और पदाधिकारी की कारो में लगी नंबर प्लेट चीख-चीख कर ये बयां कर रही हैं कि हम किसी भी चुनावी आचार संहिता को नहीं मानते। इन नंबरों पर आप भी जरा गौर फरमाइए।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह

CG 12 BE 7001

भाजपा के पूर्व विधायक राम दयाल उइके

पाली तानाखार

CG 10 BN 5393

प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन

CG 12 AZ 6475

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य बद्री अग्रवाल की कार में सामने नंबर प्लेट की जगह सिर्फ पदनाम लिखा हुआ है। पुलिस प्रशासन और निर्वाचन आयोग इन पर कार्यवाही क्यों नही कर पा रहे हैं? अब यह तो वही बता सकते हैं।

भाजपा के इन नेताओं को शहर कोरबा आने में कितने थाना-चौकी पार करके आना पड़ता है। कहीं पर भी इनके वाहन में लिखे पदनाम, जिले में निर्वाचन संपन्न करने वाले किसी जिम्मेदार ऑफिसर को दिखाई नहीं दे। यह वाकई चिंताजनक और गंभीर बात है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments