कोरबा (पब्लिक फोरम)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार ने समय सीमा की बैठक दिनांक 10 अक्टूबर 2023 को अनुपस्थित रहने से निर्वाचन से जुड़े आवश्यक तैयारी के संबंध में जानकारी प्राप्त नहीं पर अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग (विद्युत/ यांत्रिकी) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसी तरह दिनांक 11 अक्टूबर 2023 को नोडल अधिकारियों की बैठक में अनुपस्थित पाए जाने पर विधानसभा निर्वाचन 2023 के कार्यों में व्यवधान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार ने जिला शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दोनों को अपना जवाब 24 घंटे के भीतर उपस्थित होकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा एकपक्षीय कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।
RELATED ARTICLES







Recent Comments