back to top
शनिवार, जनवरी 24, 2026
होमआसपास-प्रदेशकोरबा: कांग्रेस नेता विकास सिंह को विशेष न्यायालय ने दी जमानत

कोरबा: कांग्रेस नेता विकास सिंह को विशेष न्यायालय ने दी जमानत

कोरबा (पब्लिक फोरम)। महिला से छेड़छाड़ सहित कई अपराधिक प्रकरणों से घिरे, एट्रोसिटी एक्ट के मामले में जेल भेजे गए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास सिंह को विशेष न्यायालय ने सशर्त जमानत प्रदान कर दिया है। ज्ञात हो कि पिछले दिनों विशेष न्यायाधीश (atrocity) के द्वारा विकास सिंह की अग्रिम जमानत आवेदन को खारिज कर दिया गया था। इसके बाद विकास सिंह को गिरफ्तार कर जेल दाखिल करा दिया था।

विशेष न्यायालय में विकास सिंह की ओर से अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को पुनः जमानत आवेदन पेश किया था जिस पर सुनवाई की तिथि तय हुई थी। विकास सिंह की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रविन्द्र पराशर, संजय शाह व नवनीत राहुल शुक्ला ने तर्क प्रस्तुत किए। दूसरी तरफ से जमानत पर विरोध किया गया। दोनों पक्षों के तर्कों को सुनने के बाद न्यायाधीश ने विकास सिंह को सशर्त जमानत दे दी है। अपने दबंग नेता के जमानत मिलने की खबर से समर्थकों में खुशी की लहर व्याप्त है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments