back to top
रविवार, जुलाई 6, 2025
होमआसपास-प्रदेशरायगढ़: मत्स्य बीज प्रक्षेत्र चांदमारी एवं छिन्द में मत्स्य बीज स्पॉन, फ्राई...

रायगढ़: मत्स्य बीज प्रक्षेत्र चांदमारी एवं छिन्द में मत्स्य बीज स्पॉन, फ्राई एवं फिंगरलिंग उपलब्ध 

शासकीय दर पर मत्स्य बीज क्रय कर तालाबों व जलाशयों में कर सकते है संचयन

रायगढ़ (पब्लिक फोरम)। मछली पालन विभाग रायगढ़ अंतर्गत मत्स्य बीज प्रक्षेत्र चांदमारी रायगढ़ एवं मत्स्य बीज प्रक्षेत्र छिन्द सारंगढ़ में मत्स्य बीज उत्पादन का कार्य प्रारंभ हो गया है। वर्तमान में दोनों जिलों के मत्स्य बीज प्रक्षेत्र में मत्स्य बीज स्पॉन, फ्राई एवं फिंगरलिंग उपलब्ध है। जिले के समस्त पट्टाधारक मछुआ सहकारी समिति, मछुआ समूह, मछुआ व्यक्ति, स्व-सहायता समूह तथा निजी मत्स्य पालक किसान शासकीय दर पर मत्स्य बीज क्रय कर अपने तालाबों जलाशयों में संचयन कर सकते हैं।

सहायक संचालक मछली पालन, रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में रायगढ़ जिला हेतु 750 लाख स्पॉन एवं 90 लाख स्टैण्डर्ड फ्राई तथा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला हेतु 950 लाख स्पॉन एवं 100 लाख स्टेण्डर्ड फ्राई उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उक्त दोनों मत्स्य बीज प्रक्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता का मेजर कार्प (कतला, रोहू एवं मृगल) मत्स्य बीज उत्पादन कार्य वर्षा ऋतु के साथ प्रारंभ हो गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments