back to top
सोमवार, फ़रवरी 16, 2026
होमआसपास-प्रदेशप्रभारी मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम रीपा के कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों...

प्रभारी मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम रीपा के कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों की लेंगे समीक्षा बैठक

कोरबा (पब्लिक फोरम)। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, स्कूल शिक्षा तथा सहकारिता विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम 13 एवं 14 मई को कोरबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। मंत्री श्री टेकाम 13 मई को प्रातः 09 बजे रायपुर से प्रस्थान कर 11 बजे कटघोरा पहुंचेंगे।

वे 12 बजे ग्राम पंचायत कापूबहरा में रीपा के कार्यों का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 12:30 बजे ग्राम पंचायत अमलडीहा में मंचीय कार्यक्रम में सम्मिलित होने के पश्चात् शाम 04 बजे बांगो रेस्ट हाउस में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। मंत्री श्री टेकाम 13 मई को रात्रि विश्राम के पश्चात् 14 मई को प्रातः 09 बजे विकासखण्ड प्रतापपुर जिला सूरजपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments