back to top
शनिवार, फ़रवरी 22, 2025
होमआसपास-प्रदेशविश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने रायगढ़ को सक्रिय जिला...

विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने रायगढ़ को सक्रिय जिला शाखा के रूप में किया सम्मानित

कलेक्टर श्री सिन्हा ने स्वास्थ्य विभाग के टीम को दी बधाई

रायगढ़ (पब्लिक फोरम)। राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन की अध्यक्षता में विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर आज राजभवन में सक्रिय जिला शाखा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्यपाल द्वारा रायगढ़ जिला रेडक्रास को सक्रिय जिला शाखा के रूप में पुरुस्कृत किया गया। उक्त पुरस्कार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मधुलिका सिंह ठाकुर ने प्राप्त किया।

उल्लेखनीय है कि जिला रेडक्रॉस द्वारा रेडक्रॉस के सात सिद्धांतो के अनुरूप वर्ष में सराहनीय कार्य करने पर राज्य में सक्रिय जिला शाखा के रूप में पुरस्कार प्राप्त हुआ है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि अपने बेहतरीन टीम वर्क से रायगढ़ जिला रेडक्रॉस ने राज्य में सक्रिय जिला शाखा होने का गौरव हासिल किया है। राज्यपाल के हाथों रायगढ़ जिला रेडक्रॉस को यह सम्मान प्राप्त होने पर कलेक्टर श्री सिन्हा ने पूरी टीम को बधाई दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments