रायगढ़ (पब्लिक फ़ोरम)। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में आगामी 09 मई को शाम 4.30 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष, रायगढ़ में राम गमन पर्यटन परिपथ एवं आजादी के 75 वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव तथा गढ़कलेवा शेड निर्माण के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक में राम वनगमन पर्यटन परिपथ के साइनेजेस/वेलकम गेट/केंटीलीवर के निर्माण कार्य के संबंध में चर्चा की जाएगी। साथ ही गढ़कलेवा शेड निर्माण की प्रगति एवं आजादी के 75 वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव अंतर्गत शेष कार्यक्रम-हमर धरोहर हमर गौरव, मेरा गांव मेरा धरोहर, हमर संस्कृति हमर विरासत एवं स्मृति वाटिका के संबंध में चर्चा की जाएगी।





Recent Comments