back to top
बुधवार, फ़रवरी 11, 2026
होमआसपास-प्रदेशठेठवार यादव समाज की बैठक दर्राभांठा में: समाज विकास पर होगा मंथन-लकेश...

ठेठवार यादव समाज की बैठक दर्राभांठा में: समाज विकास पर होगा मंथन-लकेश यादव

पामगढ़ (पब्लिक फ़ोरम)। छत्तीसगढ़ ठेठवार यादव समाज बरतोरी राज के नेतृत्व में राजप्रमुख तुमेश यादव एवं अध्यक्ष भरत यादव के निर्देशानुसार 08 मई 2023 (सोमवार) को रात्रि 9:00 बजे से ग्राम दर्राभांठा (सीपत) जिला बिलासपुर में अतिआवश्यक बैठक का आयोजन रखा गया है जिसमे बरतोरी राज केंदा राज एवं धनिया राज के पदाधिकारी सामाजिक विषयों पर चर्चा करेंगे।

03 राजों की संयुक्त बैठक में यादव समाज की आराध्य देव भगवान कृष्णा की पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ की जावेगी ।अतिथियों द्वारा सामाजिक विकास पर आने वाले नवीन पीढ़ियों में नव कंडिका के पालन पर चर्चा करेंगे। इस प्रकार के सम्मेलन से समाज मे नई ऊर्जा का संचार होता है। इस बैठक में बड़ी संख्या में पामगढ़ क्षेत्र के ठेठवार यादव समाज के बंधु शामिल होंगे।

बैठक में ठेठवार यादव समाजके बरतोरी राज के पदाधिकारी तुमेश यादव राज प्रमुख, हीरालाल यादव उपराज प्रमुख, भरत लाल यादव अध्यक्ष, दशरथ यादव देवान, गंगाप्रसाद यादव देवान, संदीप यादव सभापति जिला पंचायत बिलासपुर रमेश यादव सचिव, लकेश यादव कोषाध्यक्ष बरतोरी राज, संतोष कुमार यादव महासचिव महासभा जगत यादव उपाध्यक्ष देवचरण यादव उपाध्यक्ष ह्रदय यादव प्रवक्ता रामधुनी यादव सहसचिव श्यामलाल यादव सहसचिव अमित यादव पूर्व सचिव लतेलु यादव पूर्व अध्यक्ष शत्रुहन यादव पूर्व अध्यक्ष परमानंद यादव रामजी यादव सोखन यादव मनाराम यादव फागुराम यादव ठेंगहा विनोद कुमार यादव पूर्व सरपंच सोनाराम यादव विजय यादव रामप्रसाद यादव जवाहर यादव राधेलाल यादव संतन यादव रमेश कुमार यादव विजय कुमार यादव शोभनाथ यादव कोसीर सहित बड़ी संख्या में यादव समाज के बंधु बैठक आयोजन के लिए लगे हुए हैं।

उक्ताशय की जानकारी लकेश यादव कोषाध्यक्ष बरतोरी राज द्वारा दिया गया एवं बैठक में अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments