कोरबा/बालकोनगर (पब्लिक फोरम)। बालको टाउनशिप हायर सेकेंडरी स्कूल में चंद्रमणि यादव, अध्यक्ष, विद्यालय प्रबंध समिति के मुख्य आतिथ्य एवं रविन्द्र यादव, सचिव विद्यालय प्रबंध समिति के विशिष्ठ आतिथ्य में विद्यालय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता 2022-23 का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ।
खेल प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया। खेल का प्रारंभ रविन्द्र यादव सचिव, कोषाध्यक्ष महेंद्र चंद्रा, तथा प्राचार्य नीलम सिंह विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा मशाल प्रज्ज्वलित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य नीलम सिंह ने विद्यार्थियों के जीवन मे खेल की महत्वता को बताया। समारोह में विभिन्न खेलों के विजयी प्रतिभागियों को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में छात्र- छात्राओं को अध्ययन के साथ साथ खेल गतिविधि में सहभागिता पर प्रकाश डाला एवं शुभकामना प्रेषित की। विद्यालय के छात्रों ने एकल खेल एवं समूह खेल में सदन अनुसार भाग लिया और अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन दिया।
इस अवसर पर मिनेश्वर पेगु सहसचिव, महेंद्र चंद्रा कोषाध्यक्ष, सीमा डहरिया, विमला मार्को, मनेन्द्र कुर्रे, सदस्य विद्यालय प्रबंध समिति उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का सफल आयोजन में प्राचार्य नीलम सिंह, अमित तिर्की क्रीड़ा प्रभारी का मार्गदर्शन, एवं शिक्षक शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।
Recent Comments