back to top
गुरूवार, जनवरी 29, 2026
होमआसपास-प्रदेशप्रदेश में 89 प्रशासनिक फेरबदल: अजीत वसंत होंगे कोरबा के नए कलेक्टर;...

प्रदेश में 89 प्रशासनिक फेरबदल: अजीत वसंत होंगे कोरबा के नए कलेक्टर; सौरभ, विश्वदीप स्थानांतरित

कई जिला कलेक्टरों व सचिव स्तर के अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

रायपुर (पब्लिक फोरम)। सत्ता बदलने के साथ ही प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यों में भारी फेर बदल की चर्चा काफी गरम थी। बुधवार को देर शाम छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला कलेक्टर से लेकर सचिव स्तर के अधिकारियों की पदस्थापना और कार्यों में भारी परिवर्तन किया है।

(कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत)

इस बदलाव से रायपुर, कोरबा सहित कई जिलों के कलेक्टरों का तबादला हुआ है। जिला कोरबा के कलेक्टर सौरभ कुमार के साथ ही जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप का भी स्थानांतरण हो गया है। नारायणपुर के कलेक्टर अजीत वसंत को कोरबा जिले का कमान सौंपा गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments