back to top
मंगलवार, जुलाई 1, 2025
होमआसपास-प्रदेशगणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट सेवा के लिए 85 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट सेवा के लिए 85 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

कोरबा (पब्लिक फोरम)। गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर जिले में शासकीय सेवाओं के माध्यम से विशिष्ट कार्य करने वाले 85 अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने इन अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कार प्रदान किए।

जिला जनसंपर्क कार्यालय में पदस्थ सहायक सूचना अधिकारी सुरजीत सिंह चौहान को शासकीय योजनाओं के कुशल प्रचार-प्रसार, विभागीय योजनाओं पर आधारित सफलता की कहानियां जारी करने और अवकाश दिनों में भी कार्य में योगदान देने के लिए पुरस्कृत किया गया।

इसी प्रकार, नगर पालिक निगम के राजस्व निरीक्षक अविनाश जायसवाल, जिला कार्यालय के सहायक ग्रेड-3 तेजराम चंद्रा, तहसील कार्यालय हरदीबाजार के सहायक ग्रेड-3 ऋषि प्रसाद देवांगन, और प्रभारी सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी के.आर. टंडन सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर, जिले में विभिन्न विभागों द्वारा किए गए महत्वपूर्ण योगदान को सराहा गया। मुख्य अतिथि ने सभी पुरस्कृत अधिकारियों और कर्मचारियों को इसी तरह समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments