कोरबा/बालकोनगर। श्रमिक संगठन अल्युमिनियम मजदूर संघ (इंटक) बालको के कार्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निर्देशक राजेश कुमार के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
समारोह में विशिष्ट अतिथि प्रमुख, मानव संसाधन बालको सुश्री प्रज्ञा पांडे सहित अन्य अधिकारीगण, श्रमिक संगठन इंटक के महामंत्री जयप्रकाश यादव तथा यूनियन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों की गरिमामयी उपस्थित रही।
बालको इंटक कार्यालय में 75 वें गणतंत्र दिवस का धूमधाम से आयोजन
RELATED ARTICLES







Recent Comments