होमआसपास-प्रदेशउचित मूल्य दुकान संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित

उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित


रायगढ़(पब्लिक फोरम) । 24 मार्च 2026/ सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए नगर निगम रायगढ़ क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 03, 13 एवं 14 (पुलिस लाइन, बापू नगर) में युक्तियुक्तकरण के तहत नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकानों की स्थापना की जाएगी। इन दुकानों के संचालन हेतु नई एजेंसियों की नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
खाद्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 की कंडिका 9 में निहित प्रावधानों के तहत पात्र संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके अंतर्गत स्थानीय नगरीय निकाय, महिला स्व-सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समितियां, अन्य सहकारी समितियां तथा वन सुरक्षा समितियां आवेदन कर सकती हैं। इच्छुक संस्थाओं को निर्देशित किया गया है कि वे अपने पंजीयन प्रमाण पत्र सहित सभी आवश्यक एवं सुसंगत दस्तावेज निर्धारित प्रपत्र में संलग्न कर आवेदन पत्र प्रस्तुत करें। आवेदन पत्र कार्यालयीन समयावधि में 30 मार्च 2026 तक खाद्य कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं। खाद्य अधिकारी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना तथा वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाना है। साथ ही स्थानीय संस्थाओं की भागीदारी से रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे और जनसेवा को और अधिक मजबूती मिलेगी

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments