back to top
शुक्रवार, जनवरी 23, 2026
होमआसपास-प्रदेशधरमजयगढ़ में सांसद क्षेत्र स्तरीय सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन...

धरमजयगढ़ में सांसद क्षेत्र स्तरीय सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन 25 दिसंबर को


रायगढ़, जशपुर एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ के 400 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
युवाओं में खेल भावना और अनुशासन को बढ़ावा देने की पहल
रायगढ़(पब्लिक फोरम) । राज्य शासन के मंशानुरूप एवं जिला प्रशासन के निर्देश पर सांसद क्षेत्र स्तरीय सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन आगामी 25 दिसंबर को रायगढ़ जिले के दशहरा मैदान धरमजयगढ़ में किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, शारीरिक दक्षता एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को विकसित करना है।
डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस खेल महोत्सव में जिला रायगढ़, जशपुर एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ से कुल 350 से 400 प्रतिभागी, अधिकारी एवं निर्णायक भाग लेंगे। प्रतियोगिता के अंतर्गत व्यक्तिगत एवं दलीय दोनों श्रेणियों के खेल आयोजित किए जाएंगे। व्यक्तिगत खेलों में 100 मीटर दौड़, लंबीकूद, 800 मीटर दौड़, बैडमिंटन, फुगड़ी एवं गेड़ी दौड़ शामिल हैं, जबकि दलीय खेलों के अंतर्गत वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो एवं रस्साकसी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
         व्यक्तिगत खेल प्रतियोगिताएं दो आयु वर्ग-15 से 20 वर्ष तथा 21 से 35 वर्ष के खिलाड़ियों के मध्य संपन्न होंगी, वहीं दलीय खेलों में 15 से 35 वर्ष तक के खिलाड़ी भाग लेंगे। आयोजन की तैयारियों के संबंध में बताया गया कि सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं निर्णायकों को आयोजन के एक दिवस पहले 24 दिसंबर 2025 को सायं 5 बजे तक आयोजन स्थल धरमजयगढ़ में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही प्रतिभागियों को मौसम को ध्यान में रखते हुए आवश्यक गर्म कपड़े एवं खेल किट साथ लाने के लिए कहा गया है। उन्होंने आम नागरिकों एवं खेल प्रेमियों से आयोजन स्थल पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments