मंगलवार, सितम्बर 17, 2024
होमनई दिल्ली25 अप्रैल को नई दिल्ली में आदिवासियों का महाधरना आंदोलन: आदिवासी अधिकार...

25 अप्रैल को नई दिल्ली में आदिवासियों का महाधरना आंदोलन: आदिवासी अधिकार व धर्मकोड होगा प्रमुख मुद्दा

नई दिल्ली (पब्लिक फोरम)। अखिल भारतीय आदिवासी धर्म परिषद की बैठक विश्वनाथ वाकडे की अध्यक्षता में अंबेडकर भवन नई दिल्ली में संपन्न हुई। बैठक का संचालन राष्ट्रीय महासचिव प्रेम शाही मुंडा ने की। बैठक में प्रमुख रूप से आदिवासियों के धर्म कोड, उनकी संस्कृति और सभ्यता के विषय पर चर्चा की गई और आगामी 25 अप्रैल को महा धरना करने का निर्णय लिया गया।

इस महाधरना में मुख्य अतिथि के रूप मे पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के गीताश्री उरांव होंगी साथ ही मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक सह झारखंड अलग राज्य आंदोलनकारी नेता सह पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे और देश के आदिवासी धर्म अगुवा शामिल होंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रेम शाही मुंडा ने कहा कि देश के आदिवासियों की 15 करोड़ की जनसंख्या होने के बावजूद भी आदिवासियों का धर्म कोड/कॉलम नहीं मिला। जबकि अन्य समुदायों को कम जनसंख्या होने के बावजूद भी पूरे देश में पृथक धर्मकोड कोड/कॉलम मिला है।इस बार की महाधरना में देश के कोने कोने से आदिवासी समाज एवं धार्मिक आगुआ एव प्रतिनिधि शामिल होंगे और देश के सभी आदिवासी समाज एवं संगठन से अपील की गयी है कि धर्मकोड के मामले को लेकर एकता बनाएं और एक नाम पर सहमति बनाएं अन्यथा देश के आदिवासी समाज बिखर जाएंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्वनाथ वाकडे ने कहा कि पूरे देश में धर्म के आधार पर आदिवासियों को जगाने के लिए विभिन्न प्रदेशों का दौरा करेंगे और सभी आदिवासियो से अपील करना चाहेंगे कि अपनी आदिवासी धर्म कोड लेने के लिए पूरे देश के आदिवासी संघर्ष के लिए तैयार रहें ।

इस बैठक को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भुवन कोराम ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के समय हम लोग का धर्म कोल्लम/कोड था परंतु आजाद भारत में हटा दिया गया हमें अपने धार्मिक पहचान एवं आस्तित्व के लिए धर्मकोड लेना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है।
बैठक मे सर्व समिति से निम्नलिखित निर्णय लिए गये।

1* अखिल भारतीय धर्म परिषद के तत्वाधान में जंतर मंतर नई दिल्ली में दिनांक 25 अप्रैल 2022 को महा धरना दिया जाएगा। जिसमें देश के सभी प्रदेशों से आदिवासी समाज के लोग शामिल होंगे।

2* अखिल भारतीय धर्म परिषद की बैठक रांची में 18 अप्रैल 2022 को किया जाएगा।

3* जंतर मंतर में महाधरना को सफल बनाने के लिए तैयारी समिति का गठन किया गया। जिसमें मेघलाल मुंडा संयोजक और सदस्य के रूप में भुवन कोराम, श्यामसुंदर मसराम, सुखदेव ठाकुर, नारायण गजवे, वापी पंकज सिरका, प्रेम शाही मुंडा आदि को बनाया गया है।

बैठक में मेघलाल मुंडा (झारखंड), भुवन कोराम (मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष ) श्यामसुंदर मसराम (मध्य प्रदेश) सुखदेव ठाकुर (छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष) नारायण गजबे ( महाराष्ट्र ) मुकेश सोनवाने (मध्य प्रदेश ) काशी मरकाम ( छत्तीसगढ़) सचिन गौतम (दिल्ली) आदि मुख्य रूप से शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments