back to top
रविवार, जुलाई 27, 2025
होमआसपास-प्रदेशहोली मिलन समारोह में 1100 लोगों ने किया भाजपा में प्रवेश

होली मिलन समारोह में 1100 लोगों ने किया भाजपा में प्रवेश

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव से पहले लगातार तैयारी को लेकर विधानसभा वार कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है और कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए भाजपा और कांग्रेस के टूटे हुए प्रत्याशियों को भाजपा में जोड़ रही है। कोरबा विधानसभा के दर्री तहसील क्षेत्र में आयोजित होली मिलन समारोह में कांग्रेसी नेता और पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सर्वजीत सिंह की अगुआई में कांग्रेस और जोगी कांग्रेस के 1100 से अधिक कार्यकर्ता,  महिला कार्यकर्ता सहित भाजपा में शामिल हुए। राज्यसभा सांसद और कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे तथा पाली तानाखार क्षेत्र के पूर्व विधायक और भाजपा के नेता रामदयाल उईके ने सभी लोगो को बीजेपी का गमछा पहनाकर भाजपा में प्रवेश कराया।

होली मिलन समारोह के दौरान सरोज पांडे ने कहा कि देश में कांग्रेस समाप्ति की ओर है। बचे हुए कुछ पार्टी के लोग भी अब टूट कर बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। निश्चित रूप से आने वाले लोकसभा में छत्तीसगढ़ की पूरे 11 सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतेगी और देश में एक बार फिर नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी। कोरबा का विकास षड्यंत्र पूर्वक रोका गया है। खनिज और सीएसआर मद का दुरुपयोग किया जाता रहा है। वहीं कोरबा में प्रदूषण भी एक बड़ी समस्या है। जल्द ही नई सरकार बनने पर सर्वसुविधा युक्त अस्पताल की सेवा जिले वासियों को प्रदान की जायेगी।

सर्वजीत सिंह की अगुआई में 1100 से अधिक लोगों द्वारा भाजपा का दामन थामने पर सर्वजीत सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में अयोध्या में प्रभु श्री राम लला विराजमान हुए और देश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है ऐसे में भाजपा से जुड़कर पार्टी को और भी मजबूत बनाते हुए कोरबा लोकसभा से सरोज पांडे जी को और देश में पुनः नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली भाजपा की सरकार बनाएंगे।

50 साल की सेवा, फिर भी न कर्मचारी का दर्जा, न...

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हक और उनका संघर्ष: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन रायपुर/नई दिल्ली (पब्लिक फोरम)। देशभर में कार्यरत करीब 27...
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments