back to top
मंगलवार, जुलाई 8, 2025
होमआसपास-प्रदेशशोक: युवा पत्रकार अमित सिन्हा का दुखद निधन

शोक: युवा पत्रकार अमित सिन्हा का दुखद निधन

कोरबा (पब्लिक फोरम)। काेरबा प्रेस क्लब के सदस्य एवं हरिभूमि के प्रसार प्रबंधक अमित सिन्हा का दुखद निधन हाे गया है। वे 03 माह पहले सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हाे गए थे। उनका उपचार रायपुर के नारायणा हाॅस्पिटल में चल रहा था। जहां आज सोमवार दाेपहर उन्हाेंने अंतिम सांस ली।

वे अपने पीछे पत्नी व दाे छाेटे बच्चे समेत भाई व मां काे छाेड़ गए। उनके निधन की खबर से पत्रकार साथियों सहित शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। प्रेस क्लब कार्यकारिणी ने उनके निधन पर शाेक व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments