रविवार, सितम्बर 8, 2024
होमरायपुरराहुल गांधी का 03 फरवरी को रायपुर आगमन: सीएम का न्योता

राहुल गांधी का 03 फरवरी को रायपुर आगमन: सीएम का न्योता

रायपुर (पब्लिक फोरम)। राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मज़दूर न्याय योजना का शुभारंभ राहुल गांधी के द्वारा आगामी 03 फरवरी को रायपुर में किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार की ओर से उन्हें इस हेतु आमंत्रित किया था। जिस पर राहुल गांधी ने अपनी सहमति दे दी है। यह कार्यक्रम राज्योत्सव स्थल पर होगा।

छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा बहुप्रतीक्षित राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के शुभारंभ के लिए राहुल गांधी को आधिकारिक आमंत्रण भेजा गया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य शासन द्वारा 3 फ़रवरी 2022 को राज्योत्सव स्थल, रायपुर से राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ तथा नवा रायपुर में बनाए जा रहे ‘सेवाग्राम’ का भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा फ़रवरी के प्रथम सप्ताह में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments