कोरबा (पब्लिक फोरम)। कोरबा जिले में महंगाई भत्ता संघ मोर्चा के तत्वाधान में लंबित 17 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान के आधार पर गृह भाड़ा भत्ता (HRA) दिए जाने की प्रमुख दो सूत्रीय मांगों को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल में शामिल होकर जिले के हजारों अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपने कार्यालयों में अपना कार्य बंद कर तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन में शामिल रहे।
![](https://publicforum750.com/wp-content/uploads/2022/04/Screenshot_20220414_132016.webp.jpg)
महंगाई भत्ता संघ मोर्चा के बैनर तले जिले के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों संगठनों के कार्यकर्ताओं ने तानसेन चौक से लेकर कलेक्ट्रेट तक भारी संख्या में रैली निकालकर अपने प्रमुख 2 सूत्री मांगों को लेकर जिला कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर कोरबा को ज्ञापन सौंपा।
![](https://publicforum750.com/wp-content/uploads/2022/04/Screenshot_20220414_132821.webp-1.jpg)
संघर्ष मोर्चा के प्रमुख पदाधिकारियों में प्रमुख रूप से जगदीश खरे, प्रदेश सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ एवं संयोजक शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन कोरबा एवं जेपी कोसले प्रदेश सचिव शिक्षक कांग्रेस कोरबा, एमएल यादव अध्यक्ष शिक्षक कांग्रेस, प्रदीप गुप्ता संरक्षक छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक संघ, राजेंद्र मिश्रा सचिव एवं कार्यवाहक अध्यक्ष लिपिक संघ, एसके द्विवेदी अध्यक्ष तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, तरुण राठौर अध्यक्ष शिक्षक संघ, विपिन यादव प्रदेश महासचिव सर्व शिक्षक संघ, विनय शुक्ला कार्यकारी अध्यक्ष सर्व शिक्षक संघ, नरेंद्र चंद्रा कार्यकारी अध्यक्ष सर्व शिक्षक एसोसिएशन संघ, जेबी करपे, टीआर कुर्रे उपाध्यक्ष तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, आरके शर्मा अध्यक्ष पेंशनर संघ, मंजू शर्मा अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ राजस्व विभाग, तुमेश्वर राठोर संगठन सचिव लिपिक संघ, दीपेश यादव मीडिया प्रभारी लिपिक संघ, सनत राठौर उपाध्यक्ष लिपिक संघ, दिनेश सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष लिपिक संघ, आरएन प्रसाद प्रांतीय संयुक्त सचिव लिपिक संघ, सुरेश चौहान प्रचार सचिव लिपिक संघ, दिनेश जोशी ग्रामीण अध्यक्ष शिक्षक कांग्रेस, श्रीमती शोभा शिक्षक कांग्रेस, श्रीमती रक्षा आराध्या लिपिक संघ, पुरुषोत्तम तिवारी, लोक नारायण जायसवाल, अजय पांडे, अल्का तिर्की, कौशल्या कंवर, ज्योति कंवर, सुनीता टंडन, कल्पना भारद्वाज, मधुकर राव नायडू, किशन सिदार, साहू जी लेखापाल बीईओ कार्यालय, प्रशांत दत्ता, समर भट्टाचार्य, दीन दयाल भारद्वाज, सागर बर्मन, श्रीमती परवीन खान, महिलाँगे, लहरें, कश्यप, छेदी आदि तहसील कार्यालय कोरबा एवं समस्त जिला व तहसील ब्लाक के अधिकारी व कर्मचारी गण धरना प्रदर्शन में शामिल रहे और आंदोलन को सफल बनाने में इन्होने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Recent Comments