back to top
रविवार, फ़रवरी 23, 2025
होमआसपास-प्रदेशएस.के.वाई.पावर प्लांट का प्रदूषण रोकने भाजपा किसान मोर्चा ने कलेक्टर के बाद...

एस.के.वाई.पावर प्लांट का प्रदूषण रोकने भाजपा किसान मोर्चा ने कलेक्टर के बाद अब केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र

रायगढ़/खरसिया (पब्लिक फोरम)। एस.के.वाई.पावर प्लांट टेमटेमा चपले गांव के बीच ग्राम कनमुरा में स्थापित है। जहां उनके द्वारा पर्यावरण के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। प्लांट द्वारा चौबीसों घंटे उगले जा रहे विषैले धुएं से क्षेत्र की जनता व्याकुल हो चुकी है। पूरा क्षेत्र काला धुआं पीने को मजबूर है, क्षेत्र का पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है जो जनजीवन को प्रभावित कर रहा है।

नेशनल हाईवे मार्ग चपले से रायगढ़ रोड पर आने जाने वालों को यह प्रदूषण सामान्य आखों से भी स्पष्ट दिखाई देता है। परंतु स्थानीय प्रशासन एवं पर्यावरण विभाग सहित सभी जनप्रतिनिधि मौन साधे तमाशा देख रहे हैं। यह स्थिति भविष्य में और ज्यादा खतरनाक सिद्ध होगी जो पूरे जनजीवन के लिए घातक सिद्ध होगी।

भाजपा किसान मोर्चा के खरसिया विधानसभा प्रभारी टिकेश डनसेना, चपले किसानमोर्चा मंडल अध्यक्ष हरिनारायण पटेल, महामंत्री द्वय लक्ष्मीनारायण पटेल, योग डनसेना, भाजपा महामंत्री द्वय अर्जुन डनसेना, खेम साहू एवं अन्य क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर भाजपा किसान मोर्चा ने ज्ञापन देकर जिलाधीश से पर्यावरण प्रदूषण पर अंकुश लगाने की मांग की थी।

लेकिन आज पर्यंत कोई कार्यवाही नही होने पर विवश होकर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर मांग किये है कि क्षेत्र में स्काई पावर प्लांट द्वारा पर्यावरण प्रदूषित किया जा रहा है। उस पर कड़ी से कड़ी दंडात्मक कार्यवाही करते हुए पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments