शनिवार, जुलाई 27, 2024
होमरायगढ़बढ़ती महंगाई के विरोध में शिवसेना ने किया केंद्रीय मंत्री का पुतला...

बढ़ती महंगाई के विरोध में शिवसेना ने किया केंद्रीय मंत्री का पुतला दहन

खरसिया (पब्लिक फोरम)। शिवसेना के खरसिया विधानसभा अध्यक्ष शनि (पिंटू) यादव के नेतृत्व में खरसिया इकाई के शिवसैनिको ने लगातार बढ़ती जा रही पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल एवं अन्य जरूरी सामानो की बढ़ती मँगाई के विरोध में जमकर नारेबाज़ी की। खरसिया रेस्टहाउस के सामने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन किया गया। वही केंद्र सरकार मुर्दाबाद, मँहगाई कम करना होगा, आम आदमी को राहत देना होगा के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया गया। मँहगाई पर जल्द रोक लगाने और आमजनो को राहत देने की मांग किया गया!

शिवसेना के खरसिया विधानसभा अध्यक्ष शनि (पिंटू) यादव ने केन्द्र व राज्य सरकार पर हमला करते हुए बताया की केंद्र सरकार बनने से पहले बड़ी बड़ी बाते करते थे कि हमारी सरकार आएगी तो मँहगाई पर लगाम लगाएगे। काला धन वापस लाएगे। लाखों लोगों को नौकरी देंगे लेकिन उलटा हो रहा है। मँहगाई और बढ़ते जा रही है, काला धन तो नहीं आया और नोटबंदी ने सैंकड़ो लोगों का जान ले लिया। नौकरी देने के बजाए लाखो लोगों की नौंकरी छिन गई । पुरे देश को बेंचने पर केन्द्र सरकार तुली हैं । वहीं राज्य सरकार पैट्रोलियम पदार्थो में टैक्स कम कर आमजन को राहत दे सकती हैं लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार केन्द्र का मुँह ताक रही हैं उसी में आमजन पिसते जा रहे हैं। अमीर और अमिर बनते जा रहे हैं और गरीब और गरीब बनते जा रहे हैं। सरकार मँहगाई पर जल्द लगाम नहीं लगाती है तो शिवसेना उग्र प्रदर्शन करेगी।

प्रदर्शन के दौरान शिवसेना जिला सह सचिव यशवंत निषाद, खरसिया विधानसभा अध्यक्ष शनि (पिंटू) यादव, विधानसभा उपाध्यक्ष रोहित मरावी, मीडिया प्रभारी अमित बघेल, युवासेना नगर अध्यक्ष प्रिंस वर्मा नगर उपाध्यक्ष गप्पू राठौर, नगर सचिव प्रशांत दीवान, यदु साहू, दीपक निषाद सुनील यादव, विकाश डनसेना, राजा सिदार, संजु यादव, करन, जीवन लाल खड़िया, लोचन मशिवसैनिकगढ़हंत सावन यादव, आदि यादव आदि उपस्थित थे!

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments