कोरबा (पब्लिक फोरम)। नगर पालिक निगम कोरबा के सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता ग्यास अहमद एवं निगम कर्मचारी होरीलाल गभेल के दुखद निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में महापौर राजकिशोर प्रसाद एवं आयुक्त कुलदीप शर्मा सहित निगम के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर पुण्यात्माओं को श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य सपना चौहान, संतोष राठौर, कृपाराम साहू, प्रदीप जायसवाल, एल्डरमेन सनददास दीवान, आरिफ खान, पूर्व पार्षद रामगोपाल यादव, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, सुनील वर्मा, आनंद राठौर, अरविंद वानखेडे़, ए.एल.कैवर्त, शंकरलाल साहू, हेमंत गभेल, आनंद दुबे, प्रकाश निषाद, दिवाकांत जायसवाल, रविकरण सिंह, शांतिलाल सोनी, परमेश्वर शर्मा, आभा सिंह, सरस देवांगन, बीना प्रसाद, गोविद पालीवाल, मनोज श्रीवास आदि के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।